छत्तीसगढ़धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ में नए थाना प्रभारी ने संभाला पदभार…

धरमजयगढ़। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निरीक्षक राजेश जांगड़े ने नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।

पदभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना आम जनता का है और प्रभावी कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनसहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस और आम नागरिकों के बीच समन्वय आवश्यक है। साथ ही, क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने हेतु उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में सख्त़ एवं संवेदनशील पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जाएगी।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!