
गिरीराज गोवर्धन पूजा से होती है मनोकामना पूर्ण- कृष्ण कुमार पटेल
संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा भागवत कथा में सुनाया गोवर्धन पूजा का महत्व
क्षेत्र के दर्रामुड़ा गांव में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। कथा का वाचन व्यास पंडित पंकज तिवारी जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। कथा में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया और गोवर्धन पूजा का महत्व बताया। कथावाचक पंडित पंकज जी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं में कंस के भेजे विभिन्न राक्षसों का संहार किया। कथा में शनिवार को गिरिराज पर्वत की झांकी सजाई गई।

श्रद्धालुओं ने गोवर्धन जी का पूजन कर गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की। उन्होंने कहा कि इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था। उसका घमंड दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी। इससे गुस्साए इंद्र ने ब्रजमंडल पर भारी बारिश कराई।

प्रलय से लोगों को बचाने के लिए भगवान ने कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। सात दिनों के बाद इंद्र को अपनी भूल का अहसास हुआ। कथा के दौरान गोवर्धन पूजन का उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। संगीतमय कथा के दौरान भजनों पर पांडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।
भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए बधाई–कृष्ण कुमार पटेल
आयोजन के लिए मुकेश पटेल और समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा भागवत कथा की सार्थकता इसी में है कि हम इसके संदेश को जीवन में उतारे। व्यवहार में धारण कर निरंतर हरि स्मरण करते हुए अपने जीवन को आनंदमय, मंगलमय बनाकर अपना आत्म कल्याण करें। इन्होंने कहा इससे मन का शुद्धिकरण होता है। इससे संशय दूर होता है और शांति व मुक्ति मिलती है। इसलिए सद्गुरु की पहचान कर उनका अनुकरण एवं निरंतर हरि

भागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। जहां अन्य युगान धर्म लाभ एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए कड़े प्रयास करने पड़ते हैं, कलियुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। सोया हुआ ज्ञान वैराग्य कथा श्रवण से जाग्रत हो जाता है ।
भगवान की विभिन्न कथाओं का सार श्रीमद्भागवत मोक्ष दायिनी है। इसके श्रवण से परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति हुई और कलियुग में आज भी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिलते हैं।श्रीमदभागवत कथा सुनने से प्राणी को मुक्ति प्राप्त होती है। कल्याण संभव है।

कथा सुनने के लिए कृष्ण कुमार पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत खरसिया, युवराज नायक, गौतम डनसेना, शोभा राम नायक,गेंद लाल श्रीवास,मुकेश पटेल,मुकेश डनसेना,बिट्टू बंजारा भुपदेवपुर थाना प्रभारी जीपी बंजारे,एस आई चौहान, मुरली मनोहर पटेल के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।





