देश /विदेशराष्ट्रीय
बड़ी खबर : राहुल बोले- किसानों के बाद मजदूरों पर वार, गरीबों का शोषण, ‘मित्रों’ का पोषण, यही है मोदी जी का शासन

राहुल गांधी बोले- किसानों के बाद मजदूरों पर वार, गरीबों का शोषण, ‘मित्रों’ का पोषण यही है मोदी जी का शासन
राहुल गांधी ने संसद से तीन श्रम सुधार विधेयकों के पास होने पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसानों के बाद मजदूरों पर वार, गरीबों का शोषण, ‘मित्रों’ का पोषण यही है मोदी जी का शासन।
जो तीन श्रम सुधार विधेयक संसद से पास हुए हैं, उसके मुताबिक, अब बिना सरकार की इजाजत के 300 कर्मियों वाली कंपनियां अपने कर्मचारी को हटा सकती है। राहुल गांधी ने इसी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।
किसानों के बाद मज़दूरों पर वार।
ग़रीबों का शोषण, ‘मित्रों’ का पोषण
यही है बस मोदी जी का शासन। pic.twitter.com/LarCJsj1uY— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 24, 2020


