वित्त मंत्री ओपी चौधरी को जन्मदिवस पर समाजजनों ने दी शुभकामनाएं…

खरसिया। अखिल भारतीय अघरिया समाज, इकाई खरसिया की ओर से जन्मदिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। समाज के अध्यक्ष हेमन्त कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष शोभेद्र पटेल, सचिव नरेन्द्र पटेल सहित समस्त संरक्षक सदस्य,पदाधिकारी, सदस्यगणों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
समाजजनों ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि जीवन सदैव सुख, स्वास्थ्य, समृद्धि, यश और सम्मान से परिपूर्ण रहे। उन्होंने कामना व्यक्त की कि जन्मदिन का यह विशेष अवसर जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और सफलताओं का संचार करे तथा प्रत्येक दिन नई उपलब्धियों के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर होने का अवसर प्रदान करे।
शुभेच्छुओं ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज सेवा, जनकल्याण एवं मानवीय मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय योगदान देते हुए आप नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे। समाज के प्रति समर्पण, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहे, यही सभी की मंगलकामना है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय अघरिया समाज, इकाई खरसिया के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वस्थ, सफल, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए पुनः जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित कीं।




