खेलछत्तीसगढ़बिलासपुरविविध खबरें

विधायक ध्रुव ने मरवाही में किया विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही – स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को विधायक डॉ के. के. ध्रुव ने मरवाही में विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ किया गया है। विकासखंड पेंड्रा में युवा उत्सव का जिला पंचायत बिलासपुर उपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुमार श्याम, नगर पंचायत पेंड्रा अध्यक्ष राकेश जालान, जनपद पंचायत पेंन्ड्रा अध्यक्ष श्रीमती आशा बबलू मरावी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने शुभारंभ किया। इसी प्रकार गौरेला में विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ किया गया है।
ज्ञातव्य है कि संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य के प्रत्येक जिले से युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने और उनकी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ किया गया है। जिला स्तर पर 11 एवं 12 दिसम्बर को दो दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चयनित प्रतिभागी जिला स्तर में और जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी कलाकारों को राज्य स्तर पर आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने की पात्रता होगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!