देश /विदेश

भारत में सामने आये कोरोना के 73,272 नए मामले, आंकड़ा 69 लाख पार हुआ

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 73,272 नए मामले उजागर हुए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 69 लाख से अधिक हो चुका हैं। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना की वजह से 926 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी शनिवार सुबह जारी की है। आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 69,79,424 हो गई हैं और मृतक संख्या बढ़कर 1,07,416 हो गई हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल देश में 8,83,185 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है। देश में सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख और 28 सितंबर को 60 लाख मामले पार कर गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में नौ अक्तूबर तक कोविड-19 के 8,57,98,698 नमूने जांचे गए। जिनमें से 11,64,018 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई। देश में सबसे बड़ी राहत की बात यह हैं कि कोरोना रिकवरी लगातार अच्छी हो रही हैं और मृत्यु दर में गिरावट आई हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!