
रायगढ़।चालू वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 15 जुलाई तक 343.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 52 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 417.6 मिली मीटर, पुसौर में 487.6, खरसिया में 320.3, सारंगढ़ में 525, बरमकेला में 362.5, घरघोड़ा में 275, तमनार में 399.7, लैलूंगा में 275.2, धरमजयगढ़ में 200.9, सरिया 250 एवं छाल तहसील में 269 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।



