देश /विदेश
कोरोना संक्रमण पर केंद्र सतर्क, यूपी-पंजाब-हिमाचल में नियुक्त होंगी केंद्रीय टीमें

देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। जिन राज्यों में संक्रमण की रफ्तार में तेजी आ रही है, उनके लिए केंद्र सरकार ने उच्च स्तरीय केंद्रीय टीमों को नियुक्त किया है। ये टीमें कोरोना को लेकर राज्य की प्रतिक्रिया और प्रबंधन में सहायता देंगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, ‘केंद्र सरकार ने कोविड-19 प्रतिक्रिया और प्रबंधन में राज्यों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में उच्च स्तरीय केंद्रीय टीमों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्णय लिया है। इन राज्यों में या तो सक्रिय मामलों में वृद्धि हो रही है या फिर हर रोज इजाफा हो रहा है।’




