छत्तीसगढ़
कविता बाबर ने किया झिरिया में फलदार पौधे, सब्जी,बीज व वर्मी खाद का वितरण

धमतरी । छत्तीसगढ़ शासन के पोषण बाड़ी अभियान 2022.23 योजना अंतर्गत उद्यानिकी विभाग धमतरी की ओर से ग्राम पंचायत झिरिया में फलदार पौधे एसब्जी बीज एसिड लिंग पौधे व वर्मी कम्पोस्ट खाद का वितरण वन समिति जिला पंचायत सभापति कविता बाबर के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। इस योजना के अंतर्गत फलदार पौधों में कटहल, अमरूद, सीताफल सब्जी बीज में सेम, गिल्कि अमारी भाजी व सिडलिंग पौधों में मिर्च एखीरा एलौकी ए तोराई का वितरण किया गया कुल 59 हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत झिरिया के सरपंच मनराखन ठाकुर, मान सिंग, जीतेंद्र कुमार, हेमिन बाई, सकून बाई, सुलोचना बाई लेखनी बाई व उद्यानिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।




