खरसिया–धरमजयगढ़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, सात घायल…

खरसिया। शनिवार को खरसिया–धरमजयगढ़ सड़क पर देहजरी के पास तेज रफ्तार ट्रक CG-11BM-5121औरस्कॉर्पियोCG-10AN1353के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सभी सात लोग घायल हो गए।
मीडिया को मिली जानकारी अनुसार कोईलार (खडगांव) से शादी के रिसेप्शन पार्टी निमंत्रण में लोढ़ाझर परमेश्वर साहु घर आएं थे घर वापसी के दौरान हादसे में सभी घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तीव्र थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घायलों में हाथ-पैर की फ्रैक्चर सहित अंदरूनी चोटों की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य करते हुए सभी घायलों को बाहर निकालकर सिविल हॉस्पिटल खरसिया पहुंचाया। सभी का उपचार जारी है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



