
रायगढ़। बाघेश्वर धाम सरकार शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायगढ़ स्थित जिंदल एयरपोर्ट पहुँचे, जहाँ उनका श्रद्धालुओं और आयोजकों ने भव्य स्वागत किया। कथा आयोजक एवं बागेश्वर परिवार छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने समर्थकों के साथ पुष्पमालाओं से अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया। जिंदल स्टील के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी समूह की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान व्यक्त किया।
पूज्य सरकार कोरबा में आयोजित 5 दिवसीय श्री हनुमंत कथा में शामिल होंगे। कथा के दौरान सुंदरकांड की चौपाइयों के माध्यम से भगवान हनुमान के गुणों का वर्णन किया जाएगा। आयोजन में एक दिवसीय दिव्य दरबार और समापन पर 108 गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह का कार्यक्रम भी निर्धारित है।
इस धार्मिक आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्माओं की उपस्थिति रहने की संभावना है, जिससे कार्यक्रम का आध्यात्मिक महत्व और व्यापकता बढ़ेगी।




