छत्तीसगढ़रायगढ़

गढ़उमरिया के पास बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने लिया अपने चपेट में एक की मौत दूसरा गम्भीर…

रायगढ़। जिले में सड़क हादसों का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है आज फिर से सड़क दुर्घटना में एक बेगुनाह की जान चली गई तो वहीं हादसे में एक के घायल होने की सूचना मिली है। मामला जूटमिल थाना का है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 03:00 बजे नेशनल हाईवे 49 में एक सड़क हादसा हो गया। ग्लैमर बाइक में सवार होकर दो व्यक्ति यात्रा कर रहे थे तभी आरआर एनर्जी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तो दूसरा घायल हैं। मृतक और घायल सड़क पर पड़े हुए थे। घायल दर्द से करा रहा था तो किसी ने जुटमिल पुलिस को सूचित किया। सूचना पर डायल 112 घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। हादसे के कारण स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है और लोग चक्का जाम करने की बात कर रहे हैं।
मृतक और घायलों के विषय में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है तो वहीं जिस वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ उसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट आगे की कार्यवाही कर रही है

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!