छत्तीसगढ़

एक माह के अंदर नेकी की दीवार का निर्माण नहीं हुआ तो भाजपा स्वयं वहां यह निर्माण करेंगी -मूणत

रायपुर । पूर्व में दी चेतावनी के अनुसार भाजपा रायपुर जिला ने पूर्व मंत्री व विधायक राजेश मूणत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के नेतृत्व में षडयंत्र पूर्वक नेकी की दीवार जलाने वालों की गिरफ्तारी, उसके पीछे के षड्यंत्र को उजागर करने व शीघ्र नेकी की दीवार बनाने की मांग को लेकर अनुपम गार्डन के पास एक दिवसीय धरना दिया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजेश मूणत ने कहा की प्रशासनिक धोखाधड़ी करते हुए शासन ने समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति छपाई कि हम नेकी का दीवार बनाएंगे। लेकिन उस पर ना किसी जिम्मेदार अधिकारी के हस्ताक्षर हैं और ना उन्होंने समय सीमा तय की है। उन्होंने कहा कि यह सरकार एक भी निर्माण का कार्य नही कर रही है ।उल्टे भाजपा शासनकाल में बने निर्माण कार्य को निजी हितैषियों के स्वार्थ में नष्ट करने का प्रयत्न कर रही है। उन्होंने कहा कि आश्चर्यजनक है कि गरीबों के हित के लिए बनी नेकी की दीवार किसने जलाई ,इसके जलने से किसे फायदा होने वाला है ,उसकी जांच करने या उसे पकड़ने के लिए शासन तैयार नहीं । उन्होंने कहा कि गांधी उद्यान ने मुख्यमंत्री निवास की सुरक्षा घेरे के अंदर स्थित नेकी की दीवार को भी अराजक तत्व जला देते हैं और अपराधी पकड़े नही जाते है। यह साफ बताता है कि कांग्रेस शहर की कीमती जमीन पर गरीबों के हित के लिए बने नेकी की दीवार को हटाकर वहां अपने भूमाफिया मित्रों को दुकानें बनाकर बांटने का षड्यंत्र कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक माह के अंदर वहां नेकी की दीवार का निर्माण नहीं होता तो भाजपा स्वयं वहां यह निर्माण करेंगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा निगम ने 3 साल से विकास के एक भी स्थाई कार्य नहीं किया अपितु केंद्र के पैसे का दुरुपयोग करते हुए चौक चौराहों की लिपाई पुताई करते हुए शहर को स्वच्छ व सुंदर दिखाने का प्रयत्न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निजी हित के लिए शहर की विरासत के नष्ट करने वालों को जनता सबक सिखाएगी ।

मीनल चौबे ने कहा यह सरकार अपने लोगों को उपकृत करने के लिए कई गैर जरूरी निर्माण कार्य करवा रहे हैं। परंतु गरीब के हक को आग लगा रही है।
भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पहचान, जिससे गरीब वर्ग को बड़ा संबल मिलता था । समता की भावना की प्रतीक नेकी की दीवार को मिटाने का कार्य इस सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने लोगों के बीच में ऊंच नीच ,जात पात अमीरी गरीबी की एक बड़ी दीवार खड़ी कर दी थी भाजपा ने उस दीवार को गिरा कर नेकी की दीवार खड़ी की थी। उसे यह सामंतवादी कांग्रेसी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे और अब उस कीमती जमीन के बंदरबांट का षड्यंत्र किया जा रहा है।

धरने को मृत्युंजय दुबे ,सूर्यकांत राठौर ने भी संबोधित किया । धरने का संचालन प्रफुल्ल विश्वकर्मा व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री ओंकार बैस ने किया।

धरने के बाद ‘नेकी की दीवार’ के निर्माण का आश्वासन न मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चक्काजाम की चेतावनी के बाद शासन व निगम के अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर एक माह के अंदर नेकी की दीवार के निर्माण का आश्वासन दिया।

धरने में मुख्य रूप से भाजपा नेता छगन मूंदड़ा, ओंकार बैस, अशोक पांडे ,प्रफुल्ल विश्वकर्मा ,डॉक्टर सलीम राज, सत्यम दुबा, मनोज वर्मा , साहू ,बजरंग खंडेलवाल,गोपी साहू ,किशोर महानंद, मृत्युंजय दुबे ,अनिल सोनकर,गोविंदा गुप्ता, सीमा साहू ,राहुल राव ,आशु चंद्रवंशी, नवीन शर्मा,सुनील चंद्राकर,दीपक जायसवाल, राजियांत ध्रुव, अमरजीत छाबड़ा,अमित मैसेरी, श्यामा चक्रवर्ती ,खेम सेन, संजय सिंग, विश्वदिनी पांडेय, सरिता दुबे,सरिता वर्मा,कामिनी देवांगन, विभोर शुक्ला, प्रीतम ठाकुर, श्रीनिवास राव, भूपेन्द्र ठाकुर,राहुल राय,बिट्टू शर्मा,प्रकाश साहू,गज्जू साहू,राजेश ठाकुर,जयप्रकाश शर्मा, अखिलेश दुबे,कमल किशोर राठी व जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!