छत्तीसगढ़

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग के लिए खासा उत्साह, प्रत्याशी सावित्री मांडवी ने किया मतदान …

कांकेर । छत्तीसगढ़ में आज भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही है। वहीँ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने सुबह 7 बजे ही मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने भी वोट डाला।

आपको बता दें कि 256 पोलिंग बूथ में करीब 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता हैं। अति संवेदनशील इलाके में स्थित 17 मतदान केंद्रों में एक-एक वोट डलवाना बड़ी चुनौती होगी। नक्सल इलाका होने की वजह से लगभग 6 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। 8 बजे तक 7 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मशीन में खराबी के चलते जेपरा, लखनपुरी और जाड़ेकुर्से में आधे घन्टे देरी से मतदान शुरू हुआ है।

हर पोलिंग बूथ में सैकड़ों जवानों की तैनाती की गई है। CRPF, SDF, DRG, कोबरा, BSF समेत अन्य पुलिस फोर्स के करीब 6 हजार जवान तैनात किए गए हैं। पोलिंग बूथ में सुरक्षा बढ़ाई गई है। एक दिन पहले पोलिंग दल EVM के साथ रवाना हुआ था। जिन्हें सुरक्षित बूथों तक पहुंचाया गया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!