Uncategorised

RKM पावर प्लांट के लापता कर्मचारी का शव बरामद,क्षेत्र में तनाव…

डभरा। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिले के फगुरम चौकी क्षेत्र स्थित RKM पावर प्लांट उच्चपिड़ा से लापता कर्मचारी सुरेश कुमार टंडन का शव बरामद कर लिया गया है। प्लांट परिसर के भीतर मिले शव के टुकड़ों की पहचान परिजनों ने सुरेश टंडन के रूप में की है।

शव को गेट नंबर–2 से बाहर लाते समय परिजन और ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए उसे रोक दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल खरसिया भेज दिया।

बताया गया कि प्लांट के 40 मीटर बंकर के टॉप फ्लोर पर कपड़े और कुछ अवशेष मिलने के बाद से घटना को लेकर संदेह गहरा गया था। मामले को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है तथा एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!