
रायगढ़. खेत में काम करने गए किसान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोतरलिया निवासी सोनूराम सिदार पिता इंद्रो सिदार (75 वर्ष) गांव के किसी का खेत अधिया में लेकर खेती किया था, जिससे मंगलवार को सुबह फावड़ा लेकर खेत में काम करने गया था, इस दौरान जब शाम तक घर नहीं पहुंचा तो उसका बेटा खोजते हुए खेत पहुंचा, जहां देखा तो खेत के मेढ़ के पास चिकनी मिट्टी में गिरा था, और उसके आंख के पास चोट लगने से खून निकल रहा था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। ऐसे में घटना की सूचना चक्रधनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शनिप रात्रे को दी गई, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मर्ग पंचनामा दर्ज कर शव को अस्पताल भेजा, वहीं बताया जा रहा है कि काम करने के दौरान पैर फिसला होगा।



