
खरसिया। अखिल भारतीय अघरिया समाज खरसिया के संरक्षक सदस्य,पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। समाज की ओर से जारी संदेश में कामना की गई कि होलिका दहन की पावन अग्नि में लोगों के दुःख,चिंता और नकारात्मकता का नाश हो तथा सभी के जीवन में सुख,शांति और समृद्धि का प्रकाश फैले।

अखिल भारतीय अघरिया समाज ईकाई खरसिया के सचिव सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल ने बताया अध्यक्ष हेमंत कुमार पटेल, केंद्रीय प्रतिनिधि गोपाल कृष्ण नायक, महासचिव लेवन पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेतराम पटेल (छोटेदेवगांव),कोषाध्यक्ष शोभेन्द्र पटेल (चपले) सहित अन्य पदाधिकारियों ने होलिका दहन को सत्य, आस्था और सकारात्मकता की विजय का प्रतीक बताते हुए सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।
संरक्षक सदस्य,पदाधिकारियों ने सभी खरसिया क्षेत्रवासियों से पर्व को शांति,सौहार्द और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाने की अपील की।



