
छ ग टीचर्स एसोसिएशन खरसिया ब्लाक के पदाधिकारियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन
खरसिया। छ ग टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक खरसिया ने 19 अगस्त को विभिन्न मांगों के निराकरण हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, मुख्य सचिव, संचालक छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के नाम का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खरसिया को सौंपा।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे चरणबद्ध कार्यक्रम अनुसार खरसिया ब्लाक के पदाधिकारियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि मानकर क्रमोन्नति का आदेश जारी किए जाने, प्रथम नियुक्ति तिथि(पूर्व सेवा) से सेवा की गणना कर पदोन्नति दिए जाने, व्याख्याता व शिक्षक के वेतनमान के अंतर के अनुपात में सहायक शिक्षक के वेतनमान में सुधार किये जाने, एन .पी .एस. के स्थान पर ओ.पी.एस. (पुरानी पेंशन) योजना को पुनः लागू किये जाने, ग्रेज्युटी व अर्जित अवकाश नकदीकरण हेतु निर्देश जारी किये जाने, पंचायत संवर्ग के दिवंगत शिक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी करने, 1 जुलाई 2019 से लंबित 16 % महंगाई भत्ता प्रदान करने की मांग की गई है।

ज्ञापन देने के दौरान छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला संयोजक भोलाशंकर पटेल, जिला उपाध्यक्ष पंचराम यादव, जिला पदाधिकारी मनोज भारद्वाज, ब्लॉक अध्यक्ष खगेश्वर प्रसाद पटेल, नगर अध्यक्ष रामकुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमेन्द्र कुमार नायक, कार्यकारी नगर अध्यक्ष वेदमणि बडा, सचिव इंद्रदेव सिदार, अजय पटेल, मीडिया प्रभारी जयसिंह जाफरी, गजेंद्र पटेल, चंद्रप्रकाश राठौर, राकेश कुमार राठौर, बोधराम पटेल, समय सिदार, रूपेन्द्र डनसेना, अक्षय राठिया, जी बी सिंह राठिया, हेम प्रसाद पटेल, द्वारिका प्रसाद साहू, खगेश मोदी जायसवाल, ईश्वर नागवंशी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।




