छत्तीसगढ़रायगढ़

बाड़ी में छिपाकर रखी 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ । थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक डी.के. मारकडेय के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता एवं हमराह आरक्षक खिरेन्द्र जलतारे, मुकेश साहू, विपिन डेहरी, अनूप साव एवं महिला आरक्षक झटकांति सिदार द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम केनाभाठा बडे में आजाद सिंह सिदार पिता सूरज कुमार सिदार उम्र 30 वर्ष के घर बाड़ी के पीछे आजाद सिंह सिदार द्वारा 50 लीटर क्षमता प्लास्टिक के ड्रम छिपाकर रखी हुई 30 लीटर महुआ शराब को जप्त किया गया है । आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 13/2021 धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!