छत्तीसगढ़
राज्यपाल ने सेवानिवृत्त उप सचिव को सम्मानित किया


रायपुर । राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन में उप सचिव टी.के. वैष्णव को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने वैष्णव के सुदीर्घ, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की।
उन्होंने कहा कि वैष्णव ने सेवा अवधि में अपना दायित्व बखूबी निभाया और 34 वर्षों की शासकीय सेवा के बाद वे सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वैष्णव कल 31 जनवरी को सेवा निवृत्त हुए।




