
खरसिया। छत्तीसगढ़ सरपंच संघ पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर 13 सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. इसी क्रम में सभी ब्लॉकों स्तर पर सरपंच संघ प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन हड़ताल पर चले जाने से ग्राम पंचायत में होने वाले सभी शासकीय कार्य पूरी तरह से ठप हो गये है.
वही खरसिया विकासखंड में भी सरपंच संघ खरसिया, प्रदेश सरपंच संघ के 13 सूत्रीय मांगों के समर्थन में काम बंद, कलम बंद कर दिनांक 27/08/2022 से जनपद पंचायत खरसिया के सामने अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे हैं।
वही अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम सरपंच संघ खरसिया ने एसडीएम खरसिया को ज्ञापन दिया है।



