अपराधछत्तीसगढ़रायगढ़

शराब रेड: 18 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार,कोतरारोड़ पुलिस की कार्यवाही…

   रायगढ़। रायगढ़ जिले के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए संजय कुमार मांझी नामक व्यक्ति को आज सुबह मेन रोड बरमुडा के पास घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया है।

 पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पचेड़ा निवासी संजय कुमार मांझी (उम्र 36 वर्ष) अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए लेकर जा रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मेन रोड बरमुडा के पास घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से 18 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 1800 रुपये है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला में आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। 

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ प्रधान आरक्षक शंकर राम कालो, आरक्षक चंद्रेश पांडेय, प्रवीण राज और राकेश नायक शामिल थे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!