
रायगढ़ । कलेक्टर भीम सिंह द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु अंतर्राज्यीय एवं अंतर जिला बेरियर में अधिकारी-कर्मचारियों का दल गठित कर निर्धारित चेक पोस्ट में प्रतिदिन तीन पाली में कार्य संपादित करने हेतु अस्थायी तौर पर ड्यूटी लगाई गई थी।
वर्तमान में अंतर्राज्यीय आवागमन पर प्रतिबंध नहीं है तथा ई-पास की अनिवार्यता को राज्य शासन द्वारा समाप्त कर दिया गया है, अत: उक्त आदेश के तहत निर्धारित चेक पोस्ट में लगे अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी को एतद् द्वारा मुक्त किया जाता है।




