छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर: नशे में वाहन चलाने वालों पर सख़्त कार्यवाही,913 चालकों पर केस दर्ज…

बिलासपुर।बिलासपुर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ व्यापक कार्यवाही की है। जनवरी से अब तक नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 913 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामलों को न्यायालय भेजा गया है।

यह कार्यवाही उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस द्वारा हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनने, तेज व लापरवाही से वाहन चलाने, ट्रिपल सवारी, गलत नंबर प्लेट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग तथा मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चलाने जैसे उल्लंघनों पर भी सख्त कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिन वाहनों को जब्त किए जाने के बाद वाहन मालिक न्यायालय में उपस्थित होकर सुपुर्दगी नहीं ले रहे हैं, ऐसे वाहनों की नियमानुसार नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही शराब या नशीले पदार्थ के सेवन के बाद दुर्घटना करने की स्थिति में संबंधित चालकों पर अन्य आपराधिक धाराओं में भी मामला दर्ज किया जा सकता है।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि विवाह एवं अन्य आयोजनों के चलते सड़कों पर बढ़ते आवागमन को देखते हुए वाहन चालक संयम और सावधानी से वाहन चलाएं तथा हेलमेट,सीट बेल्ट सहित सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं और मानवीय क्षति को रोका जा सके।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!