
खरसिया।रायगढ़ जिले के भुपदेवपुर थाना क्षेत्र में मवेशियों के साथ क्रूरता के मामले में पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन (OR-02 BL-2698) जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 4, 6 और 11 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी मौके से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

28-29 अप्रैल 2026 को ग्राम कछार में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दो मवेशियों को स्कॉर्पियो वाहन में चारों पैर और गले को रस्सी से बांधकर बिना चारा-पानी के ठूंसकर ले जाया जा रहा था। पुलिस व ग्रामीणों को देख चालक वाहन छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने वाहन के साथ एक मोबाइल फोन जब्त किया तथा एक बछिया और एक गाय को सुरक्षित बाहर निकालकर पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया। मवेशियों को बाद में ग्राम कोटवार के सुपुर्द किया गया।
मामले में 0072/26 स्कार्पियों वाहन क्रमांक OR-02 BL-2698 का चालक व मोबाइल नं0 9296181369 का धारक 11-PRE, 4-PRE, 6-PRE दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस जब्त मोबाइल के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।




