छत्तीसगढ़

फसलों की ख़राब होने क्षतिपूर्ति राशि के लिए आवेदन कर सकते है किसान

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत फसल कटाई के उपरांत खेत में सुखाने के लिए रखी गई फसल में नुकसान होने की स्थिति में निहित प्रावधानों के तहत प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने की जाती है। जिले में विगतदिनों में 1.2 मिमी वर्षाके कारण किसानों के कुल 3 लाख 66 हजार हेक्टेयर रकबे में खरीफ की विभिन्न फसले ली ख़राब हो गई है । जिसमें मुख्य रूप से धान एवं सोयाबीन की फसलें है। जिले में लगभग 60 प्रतिशत धान फसल की कटाई कर ली गई थी ।विगत दिनों में वर्षा से धान की लगभन 60 प्रतिशत फसल में ख़राब होने की संभावना हो।

क्षतिपूर्ति राशि आंवटन के नियम –

फसल कटाई के उपरांत खेत में सुखाने के लिए रखी हुई अधिसूचित फसल को प्राकृतिक आपदा यथा-ओले, चक्रवात एवं बेमौसम वर्षा से अधिसूचित इकाई में 25 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रफल में फसलों को क्षति होती है तो ऐसी स्थिति में सेम्पल जांच कर सभी बीमित किसानों को क्षति का भुगतान किया जाएगा। यदि अधिसूचित इकाई में 25 प्रतिशत से कम हानि होती है तो उन सभी प्रभावित बीमित किसानों के नुकसान की जांच कर नियमानुसार क्षतिपूर्ति हेतु पात्र घोषित की जाएगी। किसान इसकी सूचना क्रियान्वयन बीमा कंपनी को सीधे टोल फ्री नंबर पर या लिखित रूप से अथवा स्थानीय राजस्व, कृषि अधिकारियों, संबंधित बैंक अथवा जिला कृषि पदाधिकारी व राजस्व पदाधिकारी को लिखित रूप से निर्धारित समय-सीमा 72 घंटे के भीतर बीमित फसल के ब्योरे क्षति की मात्रा तथा क्षति के कारण सहित सूचित कर सकते हैं।

विकासखंड स्तरीय कृषि व राजस्व विभाग के अधिकारी एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा फसल क्षति का आंकलन किया जाएगा। इस घटक के अंतर्गत अधिकतम देय सहायता बीमित राशि के अध्याधीन प्रभावित क्षेत्र के आपदा घटित होने तक फसल की कास्त लागत के अनुपात में होगी। यदि फसल कटाई प्रयोगों के आधार पर अधिसूचित क्षेत्र में दावा भुगतान स्थानीय क्षति पूर्ति से अधिक निर्धारित होता है, तो दोनों में से जो भी दावा अधिक होगा, बीमित कृषक को देय होगा। किसान फसल क्षति की सूचना क्रियान्वित एग्रीकल्चर इंश्योरेंस बीमा कंपनी को सीधे टोल फ्री नम्बर- 1800-419-0344 या राजस्व, कृषि, संबंधित बैंक को लिखित रूप से निर्धारित समय-सीमा 72 घंटे के भीतर बीमित फसल के ब्योरे, क्षति की मात्रा तथा क्षति के कारण सहित सूचित कर सकते है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!