खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

एकलव्य स्कूल में मेस के कारण नहीं हो रही पढ़ाई,कलेक्टर से लगाई गुहार…

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र व पालकों ने मेस शुरू नहीं के कारण पढ़ाई प्रभावित के कारण सोमवार को जनदर्शन में कलेक्टर से शिकायत की है। छात्रों ने बताया कि प्रदेश के सभी स्कूलों में शिक्षा सत्र 26 जून से शुरू हो गया है, लेकिन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुडपार खरसिया में अब तक पढ़ाई ही शुरू नहीं हुई है।

राज्य शासन ने पढ़ाई को लेकर सख्त निर्देश दिए है। शिक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही पर सख्ती की बात कही है, लेकिन आवासीय विद्यालय में 15 दिनों से पढ़ाई शुरू नहीं हुई है।

नवभारत के सुर्खियों पर खरसिया मुड़पार एकलव्य स्कूल…

ज्ञापन सौंपने पहुंचे बच्चों के साथ उनके पालकों ने बताया कि सभी बच्चे बाहर से आकर छात्रावास में रहकर पढ़ते है। यहां रूकने की व्यवस्था के साथ भोजन की व्यवस्था शासन की होती है,लेकिन जब से एडमिशन शुरू हुआ है। यहां बच्चों को मेस की सुविधा नहीं मिल रही है। इससे पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। बच्चों ने बताया कि इसकी शिकायत प्राचार्य से भी की गई है लेकिन वो सिर्फ शुरू होने का आश्वासन देते हैं। पिछले 15 दिनों से केवल आश्वासन के भरोसे बाहर से आए बच्चे परेशान हो रहे है। इन्हीं समस्याओं को लेकर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बच्चे कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर शिव कुमार कंवर को ज्ञापन सौंपा।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!