Uncategorised

भूतपूर्व युवाओं का सम्मान भारतीय संस्कृति का हिस्सा – रामचन्द्र

भूतपूर्व युवाओं का सम्मान भारतीय संस्कृति का हिस्सा – रामचन्द्र

संस्कार स्कूल में मना वृद्धजन दिवस

रामचन्द्र शर्मा @ रायगढ़। रायगढ़ की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को दिये जाने वाले संस्कारों के लिये भी प्रसिद्ध रही है,

इन्हीं संस्कारों में से एक वरिष्ठों का सम्मान के महत्व को बताने के लिये विगत दिवस संस्कार पब्लिक स्कूल के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं को अपने-अपने परिवार के वृद्ध दादा-दादी या माता-पिता को स्कूल प्रांगण में सम्मानित करने के लिये बुलाया गया था,

जिसमें कार्यक्रम की शुरूआत बच्चों के दादा-दादी के द्वारा ही मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया, तत्पश्चात् नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपने दादा-दादी के सम्मान में उनको तिलक लगाकर चरणस्पर्श किये, साथ ही नृत्य और संगीत से दादा-दादी को भावविभोर किया। कार्यक्रम में मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने वरिष्ठों के सम्मान को भारतीय संस्कृति की पूंजी बताया, उनके द्वारा बताये गये मार्ग पर चलने से कभी कोई बाधा नहीं आती इस बात को बच्चों को समझाया गया। कार्यक्रम के मध्य में दादा-दादी के लिये कई प्रकार के खेल रखे गये थे, जिसका आनंद उठाते हुए बुजुर्गों ने अपने पोते-पोतियों के साथ डांस भी किया। इस कार्यक्रम में एक्टिंग डायरेक्टर सी.पी. देवांगन, प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा, कार्यक्रम संचालक शिक्षक मंजु महापात्रा, शगुफ्ता, मनोज बेहरा, दीपक दास, सुभाष साहू, अंजली आदि शिक्षक मौजूद रहे।

नेत्रों से बह निकले आंसू


कार्यक्रम के दौरान जब बच्चों ने अपने दादा-दादी को तिलक लगाया और चरणस्पर्श कर पूजा की तब सभी बुजुर्गों के आंखों में आंसू आ गये, अंत में बुजुर्गों ने बच्चों के साथ अपने अनुभव को बांटा और कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की, उन्होंने कहा कि हमे हमारा बचपन याद आ गया। इतना ही नहीं सभी बुजुर्गों के लिये सेल्फी जोन भी बनाया गया था, जहां सभी ने अपने पोते-पोतियों के साथ फोटो खिंचवाई जिससे यह कार्यक्रम और भी यादगार बन गया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!