Uncategorised

रिमझिम फुहारों के बीच निकली कलश यात्रा, टेमटेमा में भागवत कथा से सजेगा आध्यात्मिक वातावरण…



खरसिया (रायगढ़)। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेमटेमा (चपले) में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं हरिवंश पाठ के आयोजन की शुरुआत 23 फरवरी को कलश यात्रा के साथ हुई। बसंत ऋतु में रिमझिम फुहारों के बीच निकली कलश यात्रा को श्रद्धालुओं ने दिव्य संयोग मानते हुए इसे देव आशीर्वाद का प्रतीक बताया।

श्रीमद्भागवत कथा रसिकों तक निमंत्रण पहुंचाने का प्रयास किए किसी कारणवश नहीं पहुंच पाया हो तों निमंत्रण स्वीकार कर आप भी आएं और पड़ोसी रसिकों भी लेते आएं …

श्रद्धालुओं के अनुसार ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो इन्द्रदेव स्वयं श्रीमद्भागवत कथा के कलश यात्रियों पर कृपा बरसा रहे हों।



24 फरवरी से 02 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली कथा प्रतिदिन दोपहर 03 बजे से प्रारंभ होगी, जिसका सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से भी किया जाएगा। आयोजन श्रीमती हर्षिता उत्तम पटेल एवं इशिता पटेल सहित पटेल परिवार के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम में आध्यात्मिक वातावरण सुदृढ़ करना तथा श्रद्धालुओं को भागवत ज्ञान से जोड़ना बताया गया है।



श्री अयोध्या धाम (उत्तर प्रदेश) से पधार रही कथा वाचिका साध्वी राधिका किशोरी जी श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगी, जबकि यज्ञाचार्य पं. गांधी महाराज (जैमुरा) वैदिक अनुष्ठानों का संचालन करेंगे।

कथा के दौरान भगवान के विभिन्न अवतारों, कपिल अवतार, जड़भरत चरित्र, नृसिंह अवतार, समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्रीराम कथा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा, कंस वध, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र, उद्धव ज्ञान एवं राजा परीक्षित मोक्ष जैसे प्रसंगों का वाचन किया जाएगा।



03 मार्च 2026 को हवन, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा एवं प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन होगा। आयोजकों एवं ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय श्रद्धालुओं से कथा-श्रवण कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।


ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के धार्मिक आयोजन सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने का माध्यम बनते हैं। सामूहिक भागीदारी से न केवल धार्मिक आस्था को बल मिलता है, बल्कि सामाजिक संवाद और सामुदायिक सहयोग की भावना भी प्रबल होती है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!