खरसियाविविध खबरें

पटवारी विनय पटेल को पत्नी शोक,गृह ग्राम बासनपाली में आज अंतिम संस्कार…

खरसिया।खरसिया क्षेत्र के ग्राम बासनपाली में शोक की लहर है। धरनीधर पटेल के सुपुत्र पटवारी विनय कुमार पटेल की धर्मपत्नी श्रीमती इन्दू पटेल(ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी खरसिया)का बुधवार, 25 फरवरी 2026 को उपचार के दौरान श्री रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में निधन हो गया। वे 32 वर्ष की थीं।



परिजनों के अनुसार, उपचाररत रहते हुए उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार दिनांक 25/02/2026दिन बुधवार सायं 05 बजे गृह ग्राम बासनपाली में किया जाएगा।

अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के सचिव सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष हेमन्त कुमार पटेल सहित समाज के संरक्षक सदस्य,पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। समाज ने शोक संतप्त परिवार को इस असमय आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

ग्राम व समाजजनों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया है।

ॐ शांति।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!