खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

एनएच-49 पर अंगूर से भरी पिकअप पलटी, चालक घायल

रायगढ़। बिलासपुर से रायगढ़ आ रही अंगूर से लदी पिकअप क्रमांक CG06HC9417 एनएच-49 पर भुपदेवपुर थाना क्षेत्र के रक्सापाली मांड नदी के पास अलसुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक को चोटें आई हैं, जबकि वाहन में लदी अंगूर की पेटियां सड़क पर बिखर गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तड़के हुए इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। वाहन पलटने से माल का नुकसान भी हुआ है।

फोटो सौजन्य: नरेन्द्र कुमार



एनएच-49 उपरोक्त स्थल अव्यवस्थित होने से हादसों की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। इस दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सतर्क की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

कुछ समय पश्चात यातायात सामान्य हो गया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!