खरसिया क्षेत्र। उड़ती खबर निकलकर आ रहा कि आज सुबह स्कूल जाते समय करपीपाली से बासनपाली (बैकुंठपुर) स्थित विद्यालय पढ़ने जा रहे सात-आठ स्कूली बच्चों के साथ संदिग्ध घटना सामने आई। बच्चों के अनुसार बिना नंबर प्लेट की चार पहिया वाहन में सवार मास्क लगाए सात-आठ व्यक्तियों ने उन्हें हानिकारक परफ्यूम जैसे किसी पदार्थ को सूंघने के लिए जोर दिया जा रहा था।
बताया गया कि पीछे से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को देखकर बच्चों ने संदिग्ध व्यक्तियों के प्रस्ताव को ठुकरा दिया और डरे-सहमे हालात में स्कूल पहुंचकर घटना की जानकारी शिक्षकों को दी। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन और संबंधित समिति को सूचना देकर मामले को उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है तथा मामले की जानकारी शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों तक पहुंचा दी गई है।



