
रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण की नई कार्यकारिणी में नगर कांग्रेस कमेटी किरोड़ीमल नगर के पूर्व अध्यक्ष एवं नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष महेश शर्मा को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
पार्टी संगठन द्वारा जारी सूची में उनके नाम की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। उनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों,सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया है।
मनीष महेश शर्मा लंबे समय से क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके अनुभव से जिला स्तर पर संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को गति मिलेगी।




