
रायगढ़। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने कई थाना प्रभारियों और अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया है। जारी आदेश के तहत विभिन्न थानों में निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है।

अस्थाई आदेश के अनुसार निरीक्षक रामकिंकर यादव को पूंजीपथरा थाना प्रभारी, प्रशांत राव आहेर को तमनार, मोहन भारद्वाज को पुसौर, अभिनवकांत सिंह को जूटमिल तथा राकेश मिश्रा को चक्रधर नगर थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक श्रीमती कमला पूसाम को कोतरारोड, नसीरुद्दीन खान को छाल थाना प्रभारी तथा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को चौकी प्रभारी खरसिया का दायित्व सौंपा गया है।
इसके अतिरिक्त निरीक्षक अमित तिवारी को रक्षित केंद्र भेजा गया है। उपनिरीक्षक श्रीमती कुसुम कैवर्त को महिला थाना प्रभारी तथा उपनिरीक्षक श्रीमती दीपिका निर्मलकर को थाना कोतरारोड में पदस्थ किया गया है।
पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।



