Uncategorised
पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार पर सियासी संकट, आज राहुल गांधी करेंगे दौरा

नई दिल्ली। केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में मोदी सरकार पर लगातार हमलावर कांग्रेस पार्टी अचानक पुदुच्चेरी में अल्पमत में आ गई। यहां एक महीने में चौथे विधायक के इस्तीफे से सरकार पर संकट के बादल छा गए हैं। चार विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य की कांग्रेस सरकार ने मंगलवार को विधानसभा अपना बहुमत खो दिया है। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज पुदुच्चेरी दौरे पर जा रहे हैं।




