छत्तीसगढ़रायगढ़

महापौर के नेतृत्व में उर्दना स्कूल में किया गया वृक्षारोपण और वार्ड 43 में चलाया गया गैंग द्वारा सफाई अभियान*

महापौर के नेतृत्व में उर्दना स्कूल में किया गया वृक्षारोपण और वार्ड 43 में चलाया गया गैंग द्वारा सफाई अभियान

स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी-जानकी काट्जू


रायगढ़ आज वार्ड क्रमांक 46 उर्दना स्कूल में महापौर जानकी काट्जू के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया।वही वार्ड क्रमांक 43 में गैंग लगाकर सफाई अभियान भी चलाया गया।नगर निगम से प्राप्त पौधो को समस्त वार्डो में महापौर द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है पूर्व में कई वार्डो में पौधरोपण किया जा चुका उसी क्रम में आज वार्ड नम्बर 46 के मिडिल स्कूल के प्रांगण उर्दना में भी फलदार छायादार पौधे रोपे गए जिसमे स्कूल स्टाफ भी उपस्थित रहे,महापौर ने उन्हें पौधों की देखभाल के लिये आग्रह किया वही वार्ड क्रमांक 43 गोरखा में डेंगू मुक्त शहर के तहत वार्ड पार्षद निर्मला विनोद पटेल की उपस्थिति में वार्डो के गलियों में नालियों को सड़क को गैंग द्वारा सफाई किया गया साथ ही दवा छिड़काव कराया गया वार्ड वासियों से विशेष अपील की गई कि घर के छत पर गमले,टायर,खाली डिब्बे आदि में जमे बारिश के पानी को साफ करते रहे क्योंकि डेंगू मच्छर अपना लार्वा साफ जमे पानी मे छोड़ता है।

कार्यक्रम दौरान एम आई सी सदस्य रमेश भगत,संजय देवांगन,जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव,पंकज पटेल एवं गंगा पटेल,बालकुमार पटेल,मायाराम पटेल,सरस्वती भगत पूर्व पार्षद,श्यामप्यारी महंत पूर्व सरपंच,जनकमती पटेल,लक्ष्मी भगत,शिवकुमारी पोरते,दिलसिंग,सपना दुबे शिक्षिका,कश्यप सर,कार्तिक मिरी,असलम सर एवं शाला के स्टाफ उपस्थित रहे।शिक्षकगण उपस्थित रहे।महापौर जानकी अमृत काट्जू ने बताया कि लगातार पर्यावरण जागरूकता उद्देश्य से वार्डो में छायादार फलदार पौधे लगाये जा रहे है,आज वार्ड 46 में भी सीताफल आँवला,अमरूद,आम,कटहल लगाया गया जो आने वाले समय मे ऑक्सीजन प्रदान करेगा।वही वार्ड 43 में डेंगू मुक्त शहर अंतर्गत सफाई गैंग द्वारा सफाई कराकर दवा छिड़काव कराया,शहरवासियो से अपील है कि अपने आसपास सफाई रखें,जमे साफ पानी को साफ करते रहे ताकि मच्छर अपना लार्वा छोड़ न पाए।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!