
श्री श्री 108 श्री सदानंद जी महाराज करेंगे कथा वाचन
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति द्वारा किया जा रहा आयोजन
रायगढ़। शहर मध्य स्थित गौरीशंकर मंदिर में तीन दिवसीय श्रीमद् भागवात कृष्ण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जहां श्री श्री 108 श्री सदानंद जी महाराज द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ आज 17 नवंबर की शाम 3 बजे से किया गया। प्रथम दिवस शाम 3 बजे से 6 बजे तक कथा किया गया वहीं 18 नवंबर को सुबह 9 से 12 बजे तक व शाम 3 से 6 बजे तक कथा किया जाएगा वहीं 19 नवंबर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक कथा का वाचन होगा।
यह आयोजन श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। यह आयोजन महेश अग्रवाल, नानक बंसल, राधेश्याम अग्रवाल, नवीन बंसल द्वारा किया जा रहा है।



