छत्तीसगढ़ में 06 जिलों में पहली बार होगी वोट की काउंटिंग,तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग…

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश के 6 ऐसे जिले हैं, जहां पहली बार मतगणना होगी, क्योंकि ये पांचों जिले कांग्रेस शासन में बनाए गए थे। प्रदेश में फिलहाल कुल 33 जिले हैं। सभी जिलों में जो भी विधानसभा आते हैं,वहां की मगतणना होगी।
जिलों में विधानसभा क्षेत्रों में हुई वोटिंग की काउंटिंग पूरी होने के बाद लोकसभा सीट के लिए बनाए गए एआरओ द्वारा रिजल्ट घोषित किया जाएगा। बता दें कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने काउंटिंग की तैयारी पूरी कर ली है। हर जिले में कितने मतगणना कक्ष बनाए जाएंगे इसकी सूची भी बना ली गई है। साथ ही कितने राउंड में काउंटिंग होगी। इसकी तैयारी की जा रही है।
107 हाल में होगी मतगणना
जानकारी के अनुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा सभी 11 लोकसभा सीटों के विधानसभा क्षेत्रों में हुई वोटिंग की काउंटिंग के लिए सभी 33 जिलों को मिलाकर कुल 107 हाल बनाए गए हैं।
प्रदेश के 6 जिलों में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, भरतपुर चिरमरी-सोनहत, सक्ति, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में लोकसभा चुनाव की पहली बार मतगणना होगी। इसमें सक्ति जिले में सबसे अधिक तीन विधानसभा हैं।
इनमें सक्ति, चंद्रपुर और जैजेपुर शामिल हैं। इसी तरह सारंगढ़-बिलाईगढ़ में दो विधानसभा सारंगढ़ और बिलाईगढ़। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी और भरतपुर जिले में भी दो विधानसभा भरतपुर-सोनहत और मनेंद्रगढ़। वहीं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एक-एक विधानसभा सीट हैं। जिसमें क्रमश: खैरागढ़ और मोहल मानपुर, मरवाही शामिल हैं।




