जिला परिक्रमा

जिला पंचायत की स्थाई समितियों का गठन,07 समितियों में बनाए गए 05-05 सदस्य

जिला पंचायत की स्थाई समितियों का गठन,07 समितियों में बनाए गए 05-05 सदस्य

जिला पंचायत के सभा कक्षा में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न स्थाई समितियों के सदस्यों का चुनाव किया गया। इन स्थाई समितियों के अध्यक्ष का चुनाव बाद में किया जाएगा।

दो समितियों सामान्य प्रशासन समिति तथा शिक्षा समिति के पदेन अध्यक्ष क्रमश: निराकार पटेल व रोहणी प्रताप राठिया बनाए गए हैं।

कृषि समिति में सदस्य के रूप में आकाश मिश्रा, तुलसी विजय, बंसत, सीता चिंतामणी पटेल तथा कैलाश नायक सदस्य होंगे।

शिक्षा समिति में सदस्य के रूप में संगीता गुप्ता, विलास तिहारूराम सारथी, संतोषी राठिया व अवध पटेल सदस्य बनाए गए हैं।

संचार संवर्ग समिति में संगीता गुप्ता, तुलसी विजय बंसत, सीता चिंतामणी पटेल, पूर्णिमा विजय जायसवाल तथा मालती नीलाम्बर राठिया सदस्य बनाए गए हैं।

सहकारिता व उद्योग समिति में अनिका विनोद भारद्वाज, कैलाश नायक, विलास तिहारूराम सारथी, पूर्णिमा विजय जायसवाल व गौरीशंकर राठिया सदस्य बनाए गए हैं।

वन एवं पर्यावरण समिति में पुनीता दिलीप पटेल, बैजन्ती नंदु लहरे, तुलसी विजय बसंत, संतोषी राठिया तथा यशोमति सिदार सदस्य बनाए गए हैं।

स्वास्थ्य महिला बाल कल्याण समिति में पुनीता दिलीप पटेल, आकाश मिश्रा, बजैन्ती नंदु लहरे, यशोमति सिदार व मालती नीलाम्बर राठिया सदस्य बनाए गए हैं।

स्वच्छता समिति में अनिका विनोद भारद्वाज, सीता चिंतामणी पटेल, विलास तिहारूराम सारथी, अवध राम पटेल व मालती नीलाम्बर राठिया सदस्य बनाए गए हैं। इन स्थाई समितियों में भी कांग्रेस के ही सदस्य काबिज हुए हैं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!