रायगढ़

संबलपुरी गौठान निरीक्षण में पहुँचे आशुतोष पांडेय

संबलपुरी गौठान निरीक्षण में पहुँचे आशुतोष पांडेय
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गौ अभ्यारण्य में आयुक्त ने वर्मी कम्पोष्ट शेड निर्माण में तेजी लाने के दिये निर्देश

रायगढ़ संबलपुरी शहरी गोठान अब अपने पूर्ण वास्तविक स्वरूप में आ चुका है नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय संबलपुरी में स्थित शहरी गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे,जंहा पर वर्मी कम्पोस्टिंग शेड की आवश्यकता होने पर शेड निर्माण के लिए उन्होंने मांग की है ताकि वर्मी कम्पोस्टिंग के कार्य मे गति आ सके,सीधी सूर्य की रोशनी पड़ने से वर्मी कम्पोस्टिंग का कार्य प्रभावित होता है साथ ही वर्मी कम्पोस्ट में कार्यरत लोगो को भी गर्मी के दिनों में शेड निर्माण से राहत मिलेगी।गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ को साकार रूप देते हुए संबलपुरी गोठान में 400 से अधिक गायों को रखा गया है,पूर्णतः प्राकृतिक वातावरण में निर्मित गौ अभ्यारण्य में नगर निगम के 2 समर्पित डॉक्टर सहित 12 सदस्यों की टीम संबलपुरी में पूरी तन्मयता के साथ कार्य कर रही है।इस टीम को कांजी हाउस के मेनटेनेंस के वक्त का अनुभव है और इसी अनुभव का लाभ संबलपुरी गोठान को मिलेगा,छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला गौ-अभ्यारण है,पूर्णतः प्राकृतिक वातावरण में गायों को रखा जा रहा है,जिला कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में वेटनरी विभाग, ग्राम पंचायत व नगरीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से कार्य कर संबलपुरी गोठान में रह रही गायों की देखरेख व चिकित्सा की जा रही है,पहले सड़को या अन्य स्थानों पर गाये खुली में घूमती रहती थी और कई बार दुर्घटना का शिकार भी हो जाती थी अब जब छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने एन जी जी बी योजना के तहत गोठनो का निर्माण कराया है तो गायों को सुरक्षित वातावरण मिला है।

खुले में घूमने से प्लास्टिक के सेवन से गायों का स्वास्थ्य भी प्रभावित होता था जिसमे भी अब काफी कमी पाई गई है।गोधन न्याय योजना के तहत भी संबलपुरी गोठान में कार्य प्रारंभ हो चुका है,यहाँ 6 चरवाहे है जो गोबर इकठ्ठा करने के कार्य मे लगे है,यंहा वर्मी कम्पोस्ट बनाने का कार्य भी जल्द ही प्रारम्भ होने वाला है,शेड निर्माण के बाद वर्मी कम्पोस्टिंग का कार्य स्व- सहायता समूह की महिलाओ द्वारा किया जाएगा जिससे ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक लाभ के साथ आत्मनिर्भरता भी मिलेगी।आय अर्जन के साथ ही समूह की महिलाएं इस कार्य मे निपुर्ण होंगी।गौठान निरीक्षण दौरान नगर निगम के ई ई नित्यानंद उपाध्याय,स्थापना प्रभारी धर्मेंद पांडेय,सब इंजीनियर ऋषि राठौर भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!