छत्तीसगढ़रायगढ़विविध खबरें

तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार की हुई नवीन पदस्थापना…

रायगढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को अस्थायी तौर पर आगामी आदेश पर्यन्त नवीन कार्य स्थल पर कार्य करने हेतु आदेश जारी किया है। इनमें तहसीलदार पुसौर नंदकिशोर सिन्हा को तहसीलदार लैलूंगा बनाया गया है। इसी तरह तहसीलदार श्रीमती तुलसी राठौर को अतिरिक्त तहसीलदार रायगढ़, तहसीलदार शिवम पाण्डेय को तहसीलदार पुसौर, नायब तहसीलदार महेन्द्र कुमार लहरे को प्रभारी तहसीलदार छाल, नायब तहसीलदार सुश्री नेहा कौशिक को नायब तहसीलदार पुसौर, नायब तहसीलदार शिवनंदन साकेत को प्रभारी तहसीलदार मुकडेगा, नायब तहसीलदार सहोदर राम को नायब तहसीलदार घरघोड़ा एवं नायब तहसीलदार (परि.)सुश्री रश्मि पटेल को नायब तहसीलदार तमनार की जिम्मेदारी दी गई है।
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!