छत्तीसगढ़जांजगीरजिला परिक्रमा

06 को भी चलाया जाएगा टीकाकरण महाअभियान…

जांजगीर-चांपा – ज़िले के विकास खंड बलोदा,बम्हनीडीह और मालखरौदा में आज `घर- घर दस्तक` थीम पर संचालित कोविड-19, टीकाकरण अभियान में 12 हजार 518 हितग्राहियों का टीकाकरण किया गया।
कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने कोविड संक्रमण से सुरक्षा के लिए शतप्रतिशत लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य लेकर सतत प्रयास किया है। महाअभियान के तहत बलौदा, बम्हनीडीह और मालखरौदा ब्लॉक में सायं 5 बजे तक -12 हजार 518 हितग्राहियों का टीकाकरण किया गया। महाअभियान का आयोजन `घर-घर दस्तक` थीम के तहत किया जा रहा है। इन 3, विकासखंडों में कल सोमवार 6 दिसंबर को भी घर घर दस्तक महाअभियान जारी रहेगा।
टीकाकरण महाअभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए पूर्व तैयारी कर स्थानीय स्तर पर विशेष प्रचार -प्रसार किया गया। इस अभियान में राजस्व विभाग, पंचायत, महिला एवं बाल विकास शिक्षा विभाग, नगरी निकाय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने समन्वय से लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान में टीकाकरण से छूटे हुए लोगों को लोगों की सूची तैयार की गई । उन्हें प्रेरित करने के लिए मोबिलाइजेशन टीम का गठन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम ने घर-घर दस्तक दी और टीकाकरण से छूटे लोगों का टीकाकरण किया गया।
विकासखंड बलौदा के बीएमओ ने बताया कि टीकाकरण के प्रति लोगों को सही जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। गर्भवती, शिशुवती और अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों का भी टीकाकरण किया जा रहा है। इस अभियान में ऐसे हितग्राही जिन्होंने प्रथम खुराक का टीका लगवा लिया है, उसे दूसरी खुराक का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए हर व्यक्ति को टीका का दोनों खुराक अनिवार्य रूप से लगवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के गंभीर संक्रमण से बचाव के लिए जिन्होंने प्रथम डोज का टीका लगवा लिया है, वे निर्धारित अंतराल में दूसरा डोज का टीका अवश्य लगवा लें। इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा। संक्रमण होने की स्थिति में भी मरीज की गंभीर स्थिति नहीं होगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!