
खरसिया। जिले में धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी न हो, इसके लिए रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा पिछले दिनों निर्देश जारी किए गए हैं।
https://thedehati.com/?p=155852
निर्देश मिलते ही खरसिया क्षेत्र का प्रशासन सक्रिय हो गया।
खरसिया प्रवीण तिवारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के मिले निर्देश पर नायब तहसीलदार काजल अग्रवाल ने सोमवार को बानिपाथर,रानीसागर एनएच-49 ओवरब्रिज मार्ग पर धान परिवहन करने वाले वाहन को मुखबीर सूचना पर रोका गया और वाहन चालक से पूछ-ताछ की गई।
https://youtu.be/V_q5X2cI09M?si=JkzGwTKIuTzy2ATo
जांच के दौरान मंडी नियम,अधिनिय का उल्लंघन करते पाए जाने पर धान परिवहन करते वाहन पर मंडी नियमों अनुसार कार्यवाही की जा रही है।
खरसिया प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शासन जिला प्रशासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से धान खरीदी सुनिश्चित करने प्रशासन पूर्ण सतर्कता बरतेगा। अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त़ कदम उठाए जाएंगे।
स्थानीय प्रशासन ने किसानों और व्यापारियों से अपील की है कि वे शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करें,ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारु और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।



