खरसियारायगढ़

भुपदेवपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध महुआ शराब कारोबार पर गिरी गाज़,तीन आरोपीतों गिरफ्तार,50 लीटर शराब जब्त…

खरसिया। भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय अवैध महुआ शराब कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों से कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की और अवैध शराब भट्ठियों को मौके पर नष्ट किया। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में की गई।

औचक दबिश में खुला अवैध शराब निर्माण का जाल

भूपदेवपुर थाना और खरसिया थाना की संयुक्त टीम ने भुपदेवपुर थाना के ग्राम जबलपुर और ग्राम झिटीपाली में एक साथ औचक दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि इन क्षेत्रों में खेत ,जंगल व नदी किनारे अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है।

दबिश के दौरान तीन स्थानों पर सक्रिय कच्ची शराब भट्ठियाँ और बिक्री के पॉइंट पाए गए। मौके पर बड़ी मात्रा में महुआ पास और अवैध भट्ठियों को नष्ट भी किया गया।

इन आरोपितों से जब्ती…

देवलाल डनसेना (53 वर्ष) जबलपुर 25 लीटर ₹2,500,दुखनी बाई राठिया (46 वर्ष)झिटीपाली 15 लीटर ₹1,500 तेजराम राठिया (67 वर्ष)जबलपुर 10 लीटर ₹1,000

दुर्गम वन क्षेत्र का फायदा उठाकर संचालित हो रहा था कारोबार

भूपदेवपुर थाना क्षेत्र घने वन,औद्योगिक बाहुल्य क्षेत्रों से घिरा हुआ है। महुआ की आसानी से उपलब्धता के कारण यहां अवैध शराब निर्माण लंबे समय से चुनौती बना हुआ है।
माण्ड नदी की तटीय पट्टी और काबरा पहाड़ी के नीचे कई स्थानों पर गुप्त रूप से कच्ची शराब बनाए जाने की मुखबीर सूचनाएँ लगातार मिलती रही हैं। पुलिस की नियमित मॉनिटरिंग के बावजूद जंगल,नदी तट की आड़ में यह कारोबार फल-फूल रहा था। अवैध शराब के कारोबार नेस्तनाबूद करने कि ओर सकारात्मक प्रयास दिखाई दे रहा है।

पुलिस टीम की भूमिका

अभियान में थाना प्रभारी भूपदेवपुर संजय नाग के नेतृत्व में एएसआई राजेश मिश्रा, प्रदीप गहलोत,जगदीश नायक, सत्यम पटेल, सुरेंद्र ठाकुर,आरक्षक जगमोहन ओग्रे, कोमल तिवारी, गोवर्धन सिदार, राजकुमार उरांव, महिला आरक्षक गौरी सिदार, कलिस्ता कुजूर तथा खरसिया थाना से उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला, प्रधान आरक्षक महेंद्र खरे, आरक्षक अनूप मिंज और योगेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!