खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

अखिल भारतीय अघरिया समाज खरसिया इकाई में खुशी…डॉ. अंजली पटेल का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन…



खरसिया।अखिल भारतीय अघरिया समाज ईकाई खरसिया के ग्राम बासनपाली निवासी डॉ. अंजली पटेल के सहायक प्राध्यापक पद पर चयन से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। डॉ. अंजली पटेल, श्रीमती सुलोचना नूतन पटेल की सुपुत्री हैं।

इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय, रायपुर द्वारा संचालित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत उनका कृषि एवं अनुसंधान महाविद्यालय, पंखाजुर (जिला कांकेर) में सहायक प्राध्यापक पद पर चयन हुआ है। इसे न केवल परिवार बल्कि पूरे खरसिया क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।



अघरिया समाज खरसिया इकाई के सचिव सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर समाज के संरक्षक बालक राम पटेल, रामाधार पटेल,भोला शंकर पटेल,अध्यक्ष हेमंत कुमार पटेल (टेमटेमा), केन्द्रीय प्रतिनिधि गोपाल कृष्ण नायक (रक्सापाली), महासचिव लेवन पटेल (कनमुरा), वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेतराम पटेल (छोटेदेवगांव), कोषाध्यक्ष शोभेन्द्र पटेल (चपले), उपाध्यक्ष तेजराज नायक (गिंडोला), हीरालाल पटेल (रानीसागर), राजकुमार पटेल (कनमुरा), प्रवक्ता उमाशंकर पटेल (खरसिया), डोलनारायण पटेल (रानीसागर), कार्यकारी सचिव योगित पटेल (रानीसागर), संगठन सचिव डोलनारायण नायक (गिंडोला) एवं खेमराज नायक (मुरा), सहसचिव श्याम सुंदर पटेल (मौहापाली), सचिव शिक्षा घनश्याम पटेल (मुरा) तथा सचिव कृषि घासीराम पटेल (साजापाली) सहित समस्त परिक्षेत्र, ग्राम प्रमुख पदाधिकारीगण एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

सभी ने डॉ. अंजली पटेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, शैक्षणिक क्षेत्र में योगदान और कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य की कामना की है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!