खरसिया।खरसिया क्षेत्र के ग्राम बानीपाथर स्थित श्री मंगल कार्बन फैक्ट्री में लापरवाही के वज़ह से औद्योगिक हादसे में 6 मजदूरों सहित एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। विस्फोट की घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात 06 घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया विधायक उमेश पटेल घटनास्थल पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय कर घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने और मौके पर उनकी सक्रिय भूमिका को स्थानीय स्तर पर सराहनीय माना जा रहा है।
औद्योगिक परिसर में हुए घटनाक्रम की विस्तृत जांच औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग,रायगढ़ के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान सभी तथ्यों,दस्तावेज़ों और परिस्थितियों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नियमों और कानूनों का पालन हुआ या नहीं। जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह घटनाक्रम किन कारणों से और लापरवाही है या हादसा …
प्रारंभिक तथ्यों के अनुसार फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच के संकेत दिए गए हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है,जबकि घायलों के परिजन रायपुर में बेहतर उपचार की उम्मीद लगाए हुए हैं।




