खरसिया।भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिटीपाली खेत में सिंचाई के दौरान खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परमानंद, पिता मशतराम, निवासी झिटीपाली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के अनुसार, 6 फरवरी 2026 की सुबह करीब 9 बजे उनका पुत्र यशवंत राठिया अपनी TVS अपाचे मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-13 BD-5811) से ढोडीयाखार स्थित खेत में सिंचाई करने गया था। मोटरसाइकिल को सड़क किनारे खेत की मेड़ पर खड़ा कर वह खेत में चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर मोटरसाइकिल मौके पर नहीं मिली। आस-पास तलाश के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चला।
करीब 70 हजार रुपये मूल्य की उक्त मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने की आशंका जताई गई है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है तथा जांच शुरू कर दी है।




