छत्तीसगढ़विविध खबरें

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने किया देर रात औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


रात्रि में तैनात सतर्क पुलिसकर्मियों को मिला नकद पुरस्कार,लापरवाहों पर गिरी गाज

मुंगेली। जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं रात्रिकालीन गश्त की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने 18 जून की रात 1 बजे से 4 बजे तक औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना मुंगेली शहर, जरहागांव,लालपुर, लोरमी सहित विभिन्न चौक-चौराहों और गश्त प्वाइंट का दौरा किया।

पुलिस अधीक्षक ने मुंगेली शहर के दाउपारा चौक, पड़ाव चौक, नंदी चौक, गोलबाजार चौक तथा बड़ा बाजार इलाके में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देर रात बगैर आवश्यक कारण के घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और उन्हें सख्त चेतावनी दी कि बिना कारण रात्रि में बाहर न निकलें।

ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को मिला प्रोत्साहन, अनुपस्थितों को नोटिस
औचक निरीक्षण के दौरान थाना जरहागांव में उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मण यादव, थाना लालपुर में उप निरीक्षक अमित गुप्ता एवं प्रधान आरक्षक सुरेंद्र कुर्रे तथा थाना लोरमी में उप निरीक्षक सुंदरलाल गोरले और आरक्षक सुनील भास्कर को रात्रि गश्त में मुस्तैदी से ड्यूटी करते पाया गया। कार्य संतोषजनक पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

https://twitter.com/BhojramIps/status/1935747082595533002?t=C8m1vZuJ_vlUbBMpCrH-qA&s=19

वहीं ड्यूटी से अनुपस्थित मिले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्ती बरतते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है।

थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश
पुलिस अधीक्षक पटेल ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नियमित गश्त, पेट्रोलिंग अनिवार्य रूप से की जाए। आदतन अपराधियों, गुंडा तत्वों एवं निगरानी बदमाशों पर कड़ी नजर रखी जाए। साथ ही रात्रि में बिना ठोस कारण घूमने वालों की सघन जांच-पड़ताल कर असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस औचक गश्त का उद्देश्य जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना, आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाना और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!