छत्तीसगढ़
बेरोजगारी भत्ते पर सदन में टकराव,कांग्रेस का बहिर्गमन
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बेरोजगारी भत्ते को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने आ गए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर बेरोजगार युवाओं से किए गए वादे पूरे न करने का आरोप लगाया।
मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस ने तीखी नोकझोंक के बाद सदन में विरोध दर्ज कराया और बहिर्गमन कर दिया। हंगामे के चलते कार्यवाही कुछ समय के लिए प्रभावित रही।



