
संतोष यादव @खरसिया। आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्याधाम में भगवान रामलला विराजमान होने के शुभ अवसर खरसिया नगर में भी इस अवसर को भव्य उत्सव के रूप में मनाने हेतु आज दिनांक 04.01.2024 को दोपहर 4 बजे एक आवश्यक बैठक स्थानीय रामजानकी मंदिर खरसिया में आयोजित की गई। उक्त बैठक में श्रीराम जानकी मंदिर के महंत त्रिवेणीदास, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता, गोपाल शर्मा, बजरंग अग्रवाल, नगर मंडल अध्यक्ष सतीष अग्रवाल, बालकराम पटेल वरिष्ठ नेता, कैलाश दवाईवाला नगर पालिका खरसिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील शर्मा, पत्रकारगण संतोष यादव, अरूण चैधरी, अमित साहू, कैलाश शर्मा, धीरज राठौर, विष्णु शर्मा, नीतिन अग्रवाल सहित बडी संख्या में नगरवासियों सहित पार्षद एवं एल्डरमेन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राजेश घनसू द्वारा द्वारा किया गया।

इस बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता ने श्रीराम मंदिर के निर्माण हेतु की गई कारसेवा के बार में विस्तारपूर्वक बताया वहीं महंत त्रिवेणीदास जी ने भी उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए भगवान श्रीराम के जीवन एवं उन्हें मर्यादा पुरूषोत्तम राम क्यों कहा जाता है पर विस्तारपूर्वक बताया। इस दौरान नगरवासियों एवं दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने यह इस उत्सव को भव्यपूर्वक मनाने हेतु अपने अपने सुझाव रखे। इस आवश्यक बैठक में विनोद कबूलपूरिया, रतन अग्रवाल, विमल गर्ग, राजेंद्र राठौर पालू, हनुमान अग्रवाल, रमेश डभरा, राम शर्मा, सोनू अग्रवाल, अरूण अग्रवाल, सुरेश कबुलपुरिया, अशोक मंडी, मनोज अग्रवाल, बंटू, राजू छपारिया, विनय छपारिया, सुनील बंसल, आनंद अग्रवाल, त्रिवेणी शर्मा, प्रेमचंद अग्रवाल, कन्हैया यादव, दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, डाॅ. तिवारी, राजू सारथी, हरिओम छपारिया, अनिल अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, हरिशंकर दर्शन, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश सहिस, दिनदयाल अग्रवाल, हरेराम चंद्रा, विकाश जायसवाल, गणेश फोटवानी, हितेद्र मोदी, विजय शर्मा, राहूल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, संतोष राठौर, साजेश मनघोघर, श्रवण श्रीवानी, शशि साहू, बबलू महंत, उत्तम विश्वकर्मा, लाला राठौर, दिनेश राठौर, रेशम गबेल, अरूण राठौर, संजय शर्मा, टेकू रजक, सोनू सहिस, हरिश शर्मा के अलावा गीता मंदिर महिला समिति मंडल के श्रीमती विमला देवी, श्रीमती गायत्री देवी, सहित बडी संख्या दोनो राष्ट्रीय दलों के अलावा नगरवासी उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थितजनों ने उक्त धार्मिक कार्यक्रम को भव्यता पूर्वक बनाने हेतु अपना अपना बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किये जिसमें से प्रमुख रूप से नगर सहित आस पास ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त मंदिरों की एक दिन पूर्व साफ सफाई कर 22 जनवरी को पूजा अर्जना एवं दीप प्रज्जवलन करना, अपने अपने घरों में कम से कम 5 दिये एवं रंगीन झालरों से सजाना तथा यथासंभव आतिशबाजी कर दीपावली जैसा पर्व मनाने हेतु सुझाव दिया गया।




